Paper Leak Case: जौनपुर के इस थाने में हिस्ट्रीशीटर हैं विधायक बेदी राम, सपा-बसपा के शासनकाल में बनाई थी अकूत संपत्‍त‍ि

दूसरी ओर, विधायक का कहना है कि उनके खिलाफ अधिकतर मामले खत्म हो चुके हैं।

उनकी गिरफ्तार की झूठी खबरें चलाई जा रही हैं।

उनको बदनाम करने की साजिश विरोधियों ने की है।

कभी रेलवे में टीटीई रहे बेदी राम ने सपा-बसपा शासनकाल में जौनपुर से लेकर लखनऊ तक अकूत संपत्ति अर्जित की। इसे भी पढ़ें-उत्‍तर प्रदेश बना आभा आईडी से एक करोड़ टोकन जनरेट करने वाला पहला राज्य, इन्‍हें छोड़कर बना अव्‍वल एसटीएफ ने 2014 में सपा की सरकार में बेदी राम की गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्ति कुर्क करने की रिपोर्ट शासन को सौंपी थी।

उस समय बेदी राम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल माफिया के आरोपों का दाग लगाए बेदी राम राजनीति में आगे बढ़ता गया। पत्नी बदामा देवी जलालपुर का ब्लाक प्रमुख बनाने के बाद खुद भी विधायक बन गया।

2022 में दोबारा योगी सरकार बनने पर जून में तत्कालीन एसपी अजय कुमार साहनी के निर्देश पर बेदी राम की जलालपुर थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।