JMM Third Candidate List: झामुमो ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, बगावत करने वाले चमरा लिण्डा को मिली टिकट

खूंटी से प्रत्याशी घोषित की गई स्नेहलता कंडुलना ने वर्ष 2014 में यहां से बहुजन मुक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा था।

उनकी टक्कर भाजपा के निवर्तमान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा से होगी।झारखंड मुक्ति मोर्चा के लेटरहेड पर केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से उम्मीदवारों की इस तीसरी सूची को जारी किया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवारों की तीसरी सूची विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम गोमिया योगेन्द्र प्रसाद चक्रधरपुर (अजजा) सुखराम उरांव खूंटी (अजजा) स्नेहलता कन्डूलना सिसई (अजजा) जिगा सुसारण होरो बिशुनपुर (अजजा) चमरा लिण्डा अब तक 41 प्रत्याशी घोषितझामुमो की पहली सूची में 35 प्रत्याशियों के नाम थे।

इसके बाद दूसरी सूची में रांची से महुआ माझी प्रत्याशी घोषित की गई।

तीसरी सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम हैं।

कुल मिलाकर झामुमो अब तक 41 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुका है।

2019 के चुनाव में झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कब होगा मतदान?झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान 13 नवंबर 2024 को होगा।

इसके बाद दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर 2024 को मतदान कराया जाएगा। आखिर मतगणना किस दिन होगी?झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए 23 नवंबर 2024 को मतगणना कराई जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।