Jharkhand Election 2024: गैंगस्टर को हुई चुनाव लड़ने की इच्छा, क्या हाई कोर्ट से मिलेगी इजाजत?

गैंगस्टर अमन साहू।

(फाइल फोटो)याचिका में कहा गया है कि अमन साहू बड़कागांव से विधानसभा (Barkagaon Assembly Seat) का चुनाव लड़ना चाहता है।

ऐसे में उनकी सजा पर रोक लगाते हुए उसे चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की जाए।इसके लिए रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी (Ex MLA Mamata Devi) के केस का हवाला दिया गया है।

पिछले दिनों हाई कोर्ट ने ममता देवी के मामले में सजा पर रोक लगा दी, जिससे उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया था। अमन साहू को रामगढ़ के एक मामले में छह साल और लातेहार के एक मामले में तीन साल की सजा मिली है।

अमन साहू लातेहार के मामले में पूरी सजा काट चुका है।

अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने बताया कि अमन साहू के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी मामला दर्ज है। दूरदर्शन-आकाशवाणी पर राजनीतिक दलों के प्रचार का समय तयचुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024) के लिए राज्य में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के चुनाव प्रचार को लेकर आकाशवाणी और दूरदर्शन पर समय तय किया है। भारतीय जनता पार्टी को 216 मिनट, जबकि कांग्रेस को 116 मिनट का समय आकाशवाणी और दूरदर्शन पर दिया गया है।

झामुमो को 141 मिनट, आरजेडी को 59 मिनच आजसू को 87 मिनट का समय दिया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।