- होम >>
Bihar Weather Today: बिहार में तेजी से गिर रहा पारा, कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दी नई जानकारी
- न्यूज़
- Saturday | 23rd November, 2024

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।
सुबह-देर शाम कोहरे का असर दिखने लगा है।
शुक्रवार को डेहरी राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 11.02 रिकॉर्ड किया गया।
इसी तरह पटना में न्यूनतम तापमान 16.01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छपरा में 13.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मधुबनी एवं फारबिसगंज राज्य के सर्वाधिक गर्म स्थान रहे, जहां पर अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अब लगातार कमी होती जाएगी।वहीं, अधिकतम तापमान भी अब धीरे-धीरे गिरेगा।
ऐसे में लोगों को मौसम के प्रति बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।