- होम >>
Bihar Bypoll: 4 सीटों का परिणाम तय करेगा 2025 की दशा और दिशा! क्या PK बिगाड़ पाएंगे महागठबंधन और NDA का `खेल`
- न्यूज़
- Thursday | 21st November, 2024

बेलागंज में इस बार माय (मुस्लिम-यादव) समीकरण में सेंधमारी की चर्चा है तो रामगढ़ में अति पिछड़ा और सवर्ण मतों मेंं विभाजन की बात हो रही।
इस चर्चा से अंदरखाने सभी सहमे हुए हैं।
महागठबंधन की तीसरी सीट तरारी है, जो बिहार में माले की सबसे मजबूत किलों में से एक है।
पिछली बार यहां सुदामा प्रसाद को जिस तरह वैश्य मतदाताओं का समर्थन मिला था, वैसा ही समर्थन उप चुनाव के प्रत्याशी राजू यादव को भी मिला है, इसे लेकर संशय है।
इस क्षेत्र में बाहुबली सुनील पांडेय की भी अपना दबदबा है।
भाजपा के टिकट पर मैदान मेंं उतरे उनके पुत्र प्रशांत प्रताप की जीत-हार से उस दबदबे का भी आकलन होगा। रामगढ़ और तरारी के परिणाम से राजग में भाजपा के बड़े भाई के दावे पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव तय है।
चौथी सीट इमामगंज का परिणाम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आखिरी दौर की राजनीति का निर्णायक होगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।