- होम >>
Nainital में भी बढ़ी गर्मी, पारा 33 डिग्री पार...नैनी झील का जलस्तर सामान्य से पांच फीट नीचे पहुंचा
- न्यूज़
- Saturday | 15th June, 2024
जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
इधर, नैनी झील में झील का जलस्तर सामान्य से पांच फीट नीचे पहुंच गया है।
10.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाएं, 18 को रहेगी राहत हल्द्वानी : भीषण गर्मी के साथ ही शुक्रवार को लू चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
42 डिग्री पारा होने से सुबह से रात तक मौसम गर्म रहा।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 10.6 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलीं। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि 17 जून तक 42 या उससे अधिक भी पारा हो सकता है, लेकिन 18 जून को लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
इस दिन नैनीताल में झमाझम बारिश के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
वहीं 19 जून को मौसम साफ रहेगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।