- होम >>
Binsar Wildlife Sanctuary Fire: दो हेलीकॉप्टर से आग काबू करने की कोशिश जारी, 80 प्रतिशत तक बुझी
- न्यूज़
- Sunday | 16th June, 2024
विंग कमांडर शैलेश सिंह ने कहा कि शनिवार को आठ बार में 19200 लीटर पानी आग में पड़ने से अस्सी प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है। भीषण आग की चपेट में आकर ओड़ाबास्कोट गांव से सटा जंगल राख गरमपानी : जंगलों में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है।
यहां एक के बाद एक जंगल आग से स्वाहा होते जा रहे हैं।
बेतालघाट विकासखंड के ओड़ाबास्कोट गांव से सटे जंगल के आग की चपेट में आने से बेशकीमती वन संपदा राख हो गई।
यहां बांज व चीड़ के कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। पहाड़ों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
इससे मवेशियों के लिए चारा पत्ती का संकट खड़ा हो गया है वहीं आग की तपिश से प्राकृतिक जल स्रोतों में भी जलस्तर तेजी से घटता जा रहा है।
शनिवार को बेतालघाट विकासखंड के ओड़ाबास्कोट गांव से सटा चीड़ व बांज बाहुल्य चुरानीभाटी व कपसोड़ का जंगल आग से धधक उठा।
देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आसमान छूती लपटों से कई बांज व चीड़ के पेड़ तक जल गए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।