...तो मुजफ्फरनगर में इसलिए हारे संजीव बालियान!, कारण जानने पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को पदाधिकारियों ने बताई वजह

पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी को संजीव बालियान की हार का जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, जिलाध्यक्ष संगठन को साथ लेकर नहीं चले।

उपेक्षा के चलते भाजपा का झंडा उठाने वाले घर बैठ गए। समीक्षा में पदाधिकारियों ने कही ये बात वहीं, मुजफ्फरनगर के गांधी नगर स्थित कार्यालय पर चरथावल, बुढ़ाना, सदर और पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा हुई।

दो सत्रों में हुई समीक्षा में पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बातचीत की।

प्रत्याशी को लेकर पदाधिकारियों ने कहा, बालियान ने चुनाव में खूब मेहनत की, लेकिन इस बार चुनाव में अलग ट्रेंड देखने को मिला।

राजपूत समाज का विरोध और हिंदू वोटरों का जातियों में बंटने से भाजपा को नुकसान हुआ।

वहीं पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया। ये भी पढ़ेंः Mathura Accident: मथुरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और देवर की मौत से परिवार में मचा कोहराम जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर मंथन ही नहीं किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।