- होम >>
Moradabad Lok Sabha Result Live : मुरादाबाद में सपा की रुचि वीरा ने भाजपा का किला कर दिया ध्वस्त, मिल गई इतनी बढ़ी जीत
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
मुरादाबाद लोकसभा सीट की 30 चरणों में मतगणना हो रही है।
मंगलवार सुबह मंडी समिति परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।
आइएनडीआइए गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा ने पहले चरण में 97,389 वोट हासिल किए।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को पहले चरण में 86,273 वोट मिले।
13,824 वोट पाकर बहुजन समाज पार्टी के मो.इरफान पहले चरण में तीसरे नंबर पर थे। इसके अलावा नौ प्रत्याशियों में से कोई भी पहले चरण में कुल गिने गए वोटों का अभी तक एक प्रतिशत भी हासिल नहीं कर सका।
दोपहर 2:40 बजे तक समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा को 4,24,513 वोट मिले।
वहीं भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 3,37,258 वोट मिले।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।