- होम >>
UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र, मुख्यमंत्री से किया ये अनुरोध
- न्यूज़
- Thursday | 11th July, 2024
दिसंबर 2019 में बनाया गया था अध्यक्ष प्रदेश सरकार ने समूह ग व घ के पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठित किया है।
प्रवीर कुमार वर्ष 1982 बैच के अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी हैं। योगी सरकार ने दिसंबर 2019 में उन्हें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बना दिया था।
उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 में समाप्त होना था।
उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्रवीर कुमार ने ही भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए दोहरी परीक्षा प्रणाली लागू की थी।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वालों को ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना जाता है। आंख व कान का इलाज कराना है प्रवीर कुमार ने फोन पर अपने त्यागपत्र की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दिया है।
उन्होंने बताया कि पत्नी के घुटना प्रत्यारोपण के लिए वे पिछले 15 दिनों से दिल्ली में हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।