UP Election 2024: यूपी में करारे झटके से भाजपा ने लिया सबक, आने वाले चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी पार्टी

कई मायनों में अहम होगी बैठक लोक सभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद होने वाली बैठक कई मायनों में अहम होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बैठक के पहले सत्र को संबोधित करेंगे।  इसके बाद महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह आगामी कार्ययोजना व अभियानों की जानकारी देंगे।

प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तैयारियों की रणनीति भी तय की जाएगी।  कार्यकर्ताओं में जगाया जाएगा उत्साह साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता के साथ बिखरे सामाजिक ताने-बाने को फिर से बुनने की कवायद की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से निराश नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह जगा कर विस उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया जाएगा।

वहीं उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के एजेंडे के साथ विपक्ष के दुष्प्रचार की पोल खोलने का भी संकल्प लिया जाएगा।  बैठक में प्रदेश से तीन हजार पदाधिकारी भाग लेंगे।

इनमें सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश व क्षेत्र के अध्यक्ष व महामंत्री, निगम, आयोग, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं। यह भी पढ़ें: इसरो ने उड़ाया खास गुब्बारा… ऐसे करेगा काम कि मिलेगी मौसम की जानकारी, इसके लिए क्यों चुनी गई एएमयू की छत ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।