- होम >>
Hathras Stampede: कानपुर में `भोले बाबा` के आश्रम पहुंची पुलिस, सेवादारों ने पूछताछ में बताई ये बातें
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
पुलिस को देख छिपने लगे सेवादार हाथरस घटना के बाद गुरुवार सुबह बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह फोर्स संग आश्रम पहुंचे, जहां पुलिस को देख आश्रम के सेवादार छिपने लगे।
पुलिस ने उन्हें न डरने का भरोसा दिलाकर सामने आने को बोला।
जिसपर सभी आश्रम के बाहर आये।
पुलिस ने उनके साथ पूरे आश्रम का भ्रमण किया।
इस दौरान पुलिस ने सेवादारों व एकत्र हुए ग्रामीणों से बाबा के बारे में पूछताछ की, जिसपर सेवादार अनिल ने बताया कि बाबा आश्रम बनने के बाद कभी यहां नहीं आए।
उनके सत्संगी सेवादार ही अक्सर आकर यहान सत्संग का आयोजन करते रहते हैं। हर रोज सैकड़ों की संख्या में मत्था टेकने आते हैं भक्त आश्रम को लेकर जमीन के विवाद की बात पर सेवादार व ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार के विवाद से इनकार कर दिया।
सेवादारों ने बताया आश्रम में हर रोज सैकड़ों की संख्या में मुराद लेकर भक्त मत्था टेकने आते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।