- होम >>
आगजनी के मामले में सपा विधायक दोषी करार, पहली बार देर रात तक अदालत में चली सुनवाई, फैसला सुनते ही…
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
सोलंकी की वर्चुअल पेशी महाराजगंज जेल में बंद विधायक की वर्चुअल पेशी कराई गई लेकिन बाकी आरोपी और उनके परिजन देर रात तक कोर्ट में ही थे।
दोषी करार दिए जाने के बाद विधायक के भाई कोर्ट परिसर में रो पड़े।
मामले में अदालत सात जून को सजा सुनाएगी। दोषी करार दिए जाने के बाद परिजनों ने कोर्ट में ही विरोध शुरू कर दिया।
इस दौरान पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी।
इधर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस देर रात तक रूट मार्च करती रही। यह है पूरा मामला डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने सपा विधायक और उनके भाई रिजवान के खिलाफ आठ नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें कहा गया था कि सात नवंबर 2022 को रात उसका परिवार भाई की शादी में गया था तभी इरफान सोलंकी और उनके साथियों ने उसके घर में आग लगा दी। साजिश के तहत यह लोग हमेशा प्रताड़ित करते हैं ताकि हम लोग घर छोड़ कर चले जाए और मेरे प्लाट पर कब्जा कर लें।
आग से घर की गृहस्थी, फ्रिज, टीवी, सिलेंडर और बाकी सामान खाक हो गया है। बाद में पुलिस ने विवेचना में शौकत, शरीफ और इजरायल आटे वाले, अनूप यादव, महबूब आलम, शमशुद्दीन, एजाजुद्दीन,मो. एजाज, मुर्सलीन भोलू, शकील चिकना को भी अभियुक्त बनाया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।