Ratan Tata News: कोई ऐसे नहीं बन जाता रतन टाटा, घर की रसोई से आसमान तक टाटा का राज; पढ़ें रोचक बात

समूह के लिए रतन टाटा चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे : चंद्रशेखरन  मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है- हम अपूर्णीय क्षति की भावना के साथ रतन नवल टाटा को अंतिम विदाई दे रहे हैं।

वे असाधारण नेतृत्वकर्ता थे जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया बल्कि हमारे राष्ट्र का मूल ताना-बाना बूना।

वे मेरे लिए एक गुरु, मार्गदर्शक, मित्र के रूप में थे। उन्होंने आगे कहा कि टाटा समूह के लिए श्री टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे।

उन्होंने हमेशा हमारे सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया जिससे हमने प्रेरणा ली।

समूह के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के साथ उन्होंने नेतृत्व किया।

टाटा समूह ने उनके नेतृत्व में उत्कृष्टता, अखंडता और नवाचार का विस्तार किया। वैश्विक पदचिंह्न भी हमेशा अपने नैतिक दिशा-निर्देश के प्रति सच्चे रहते हुए परोपकार और समाज के विकास के प्रति समर्पण की भावना ने सभी को प्रभावित किया।

शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक, लाखों लोगों के जीवन में उन्होंने गहरी जड़े जमाई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।