- होम >>
Patna Tatanagar Vande Bharat: पटना से टाटानगर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, 6 से 7 घंटे में पूरा होगा सफर
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
इस रफ्तार से चलेगी वंदे भारत ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 130 से 160 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी और पूरा सफर छह से सात घंटे में पूरा हो जाएगा।
वर्तमान में वंदे भारत के लिए आठ कोच वाले चेयरकार चलाने का प्रस्ताव रेल प्रशासन की ओर से भेजा गया है। वर्तमान में टाटानगर से एकमात्र वंदे भारत एक्स्प्रेस है जो रांची से हावड़ा के बीच चलती है।
पटना रूट में नई हाई स्पीड ट्रेन मिलने से स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलितय होगी। टाटानगर में ही होगा मेंटेनेंस वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ही इसका मेंटेनेंस होगा।
इसके लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन के सिक लाइन में वॉशिंग लाइन बनाने का भी प्रस्ताव है, जिसे दक्षिण-पूर्व रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इस पर सहमति भी दे दी है। प्राइमरी मेंटेनेंस पटना में प्रस्तावित पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। ये भी पढ़ें- Hemant Soren Cabinet: मंत्रियों ने लिया पदभार, बचे हुए समय में लंबित योजनाओं को पूरा करने पर जोर ये भी पढ़ें- बैद्यनाथधाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू, सांसद निशिकांत दुबे ने दिया लेटेस्ट अपडेट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।