- होम >>
खत्म हुआ आदमखोर तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने गोली मार कर किया ढेर; 8 लोगों का किया था शिकार
- न्यूज़
- Friday | 18th October, 2024

8 लोगों का कर चुका था शिकार आठ पीड़ितों में चार महिलाएं और एक पांच साल का बच्चा शामिल है, जो उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए के हमलों के कारण मारी गईं। तेंदुए के हमले और स्थानीय लोगों के बीच बढ़ती नाराजगी से चिंतित, वन अधिकारियों ने पिंजरे लगाए, कैमरा और जाल लगाए और पिछले महीने तेंदुए को ट्रैक करने के लिए भारतीय सेना से भी मदद मांगी।
जिसके बाद तीन तेंदुओं को अलग -अलग स्थानों से पकड़ लिया गया। हालांकि, एक 55 वर्षीय महिला की सुवाटन का गुदान में अपने घर के बाहर 1 अक्टूबर को मौत हो गई थी, जब वह अपने पशुओं को चारा खिला रही थी।
इस घटना के बाद अधिकारियों ने जानवर को गोली मारने के लिए एक आदेश जारी किया था। यह अनुमति शर्तों के तहत दी गई थी कि तेंदुए को शांत करने या फंसाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
हालांकि, यदि जानवर को शांत या फंसया नहीं जा सकता है, तो जानवर को मारने से पहले इसकी सही पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Rajasthan: RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चले चाकू, 10 लोग घायल; जानिए क्या है पूरा मामला यह भी पढ़ें- Rajasthan: शादीशुदा महिला से संबंध के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।