- होम >>
Haridwar में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला, आरोपितों को फांसी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने घेरा एसएसपी ऑफिस
- न्यूज़
- Friday | 28th June, 2024
अधिकतर घटनाओं में बीजेपी नेताओं का नाम आ रहा है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के नेता बेटियों के साथ अन्याय कर रहे।
महिला कांग्रेस महिलाओं को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। ज्योति रौतेला ने कहा कि हाल ही में देहरादून में उपनल कर्मी ने वन आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया, देहरादून कैन्ट में शादी का झांसा देकर कई महीनों तक दुराचार किया जाना, पटेल नगर में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया जाना, हल्द्वानी बनभूलपुरा में छात्राओं का लापता होना, द्वाराहाट में 19 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म होना, देहरादून में एक प्रॉपर्टी डीलर की खुलेआम हत्या होना राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाता है। पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है।
उन्होंने कहा कि आंखिर राज्य की जनता को किस बात की सजा मिल रही है।
पुलिस आरोपियों को पकड़ती है, लेकिन उन्हें सजा नहीं होती।
अंकिता भंडारी को भी आज तक न्याय नहीं मिला है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नजमा खान, उदय जैन, महासचिव शशि झा, पूनम सिंह, सुशीला बेलवाल, रेखा ढींगरा, नलिनी दीक्षित, अंशुल त्यागी, गार्गी राय, इमराना परवीन, आशा कोरी, रोशनी कालिया, रचना शर्मा, रश्मि देवरानी, सरोजनी देवी, अनिता बिष्ट, वसुंधरा नैनवाल, नूरजहां, हीरा देवी, शांति देवी, बाला आदि शामिल रही। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।