Vijayadashami: विजयादशमी पर गोरखपुर में राघव-शक्ति मिलन, मां दुर्गा ने की भगवान राम की प्रदक्षिणा

कहीं आग से खेलना तो कहीं आग की रिंग से गुजर जाना, कहीं लाठी का प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

भगवान राम का रथ बसंतपुर तिराहे पर पहुंचा, जहां पहले से इंतजार कर रहे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मुक्त कंठ से निकला जयघोष वातावरण में गूंज गया। रावण का पुतला जलाकर मनाई गई विजयादशमी।-जागरण दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा को उसी स्थान पर घुमाकर प्रदक्षिणा कराई गई।

भगवान राम ने अपने रथ से ही मां की आरती की और मां राजघाट की तरफ अपने जुलूस के साथ रवाना हुईं। भगवान राम का रथ तब तक वहीं रुका रहा जबतक सभी दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस निकल नहीं गया।

इसके बाद भगवान राम का जुलूस जगरनाथ अग्रवाल के हिन्दी बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर समाप्त हुआ। ड्रोन कैमरे से होती रही निगरानी।-जागरण भगवान राम के एक तीर ने रावण को किया धराशायी विजयदशमी पर्व परंपरागत रूप से श्रद्धा के साथ शनिवार को मनाया गया।

बर्डघाट रामलीला मैदान में रावण वध की लीला प्रस्तुत की गई।

भगवान श्रीराम ने जैसे ही तीर चलाया, रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा।

रावण वध अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दे गया। पुतले में आग लगते ही दर्शकों ने जयघोष किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।