Rain in Gorakhpur: गोरखपुर में झूम के बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी पर लगा विराम

इसे भी पढ़ें-अनंत अंबानी के रिसेप्शन में रामनगर के हथकरघा से होगा बुनकारी का प्रदर्शन, मां कोकिला बेन के लिए बन रहा खास परिधान मानसूनी वर्षा के चलते शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले सात डिग्री सेल्सियस गिर गया।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जो शनिवार को गिरकर 31.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसे भी पढ़ें-यूपी में 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए कब से लागू हो रहा यह नियम शनिवार का रिकार्ड अधिकतम तापमान मौसम विभाग के मानक पर औसत से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

न्यूनतम तापमान में भी औसत से .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

इसके चलते दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी से लोगों को राहत मिलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

यानी तापमान के औसत से कम रहने का क्रम फिलहाल अभी जारी रहने वाला है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार यही स्थिति गोरखपुर के आसपास के जिलों में भी रहने की संभावना है। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।