यूपी में 32 जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, वापस योगी सरकार को मिलेगा मालिकाना हक

इस मामले में जांच में आरोप सही पाए गए और राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने रिपोर्ट सौंपी।

इस रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया और सुनवाई के लिए इसे 15 नवंबर 2022 को अपर उप जिलाधिकारी सदर की कोर्ट में भेजा गया।

इस केस में सुनवाई अब पूरी हो गई है।

कोर्ट ने बिना जिला प्रशासन की अनुमति के बेची गई पट्टे की जमीन को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश जारी कर दिया है। बिना नियम का पालन किए बेची थी जमीनऐसे में अब यह जमीन वापस सरकार के पास आ जाएगी और बिना नियम का पालन किए जमीन खरीदने वाले खरीदारों के पास से जमीन का मालिकाना हक हट जाएगा, जल्द ही जिला प्रशासन की टीम जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचेगी।अपर उप जिलाधिकारी सदर चंद्रेश सिंह ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति से पट्टे में मिली जमीन की खरीद करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जमीन संक्रमणीय है या नहीं।

जमीन बेचने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति ली गई है या नहीं, यदि अनुमति नहीं मिली है तो जमीन की खरीद न की जाए।           विक्रेता - क्रेता -        जमीन वर्गमीटर में भगत सिंह - कुसुम देवी - 41.80 भगत सिंह - मूलचंद - 50.16 भगत सिंह - शिवनंदन - 41.80 जगत सिंह - बबीता झा - 58.54 जगत सिंह - विनीता झा - 41.80 जगत सिंह - सीमा देवी - 83.61 जगत सिंह - अनीता मिरुके - 20.90 जगत सिंह - अनीता मिरूके - 20.90 चरन सिंह - कलावती शर्मा - 167.22 चरन सिंह - कलावती शर्मा - 167.22 चमन सिंह - संतोष झा - 83.61 चमन सिंह - अशर्फीलाल - 25.083 चमन सिंह - दर्शन - 41.805 चमन सिंह - राजू - 25.080 चमन सिंह - राम सजीवन - 83.61 चमन सिंह - सपना तिवारी - 62.70 चमन सिंह - धनदेवी यादव - 83.61 चमन सिंह - राजाराम - 25.803 चमन सिंह - मधुपाल - 54.34 चमन सिंह - रामभूली - 41.805 भगत सिंह - मेहताब सिंह - 50.16 भगत सिंह - संध्या सिंह - 41.805 भगत सिंह - पूनम - 20.90 भगत सिंह - सरल शर्मा - 94.01 चमन सिंह - निखिल - 167.22 भगत सिंह - सीमा - 83.61 चरन सिंह - गीता - 334.44 चमन सिंह - भगवत स्वरूप, सतपाल नागर - 418.00 चमन सिंह - विजयपाल सिंह - 250.80 चरन सिंह - अम्बो देवी - 41.805 चरन सिंह - धर्म सिंह - 91.96 चरन सिंह - शबनम - 83.61 चरन सिंह - द्रोपदी - 83.61 ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।