`लुटेरी है यह सरकार...`, हेमंत सोरेन पर फिर बरसे बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा टारगेट

उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि हर साल पांच लाख रोजगार देने के वादे का क्या हुआ? मरांडी ने कहा कि पूरा राज्य भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।

सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहे हैं।

अपराधियों का खौफ ऐसा है कि जनता दहशत में जी रही है।

जान बचाने के लिए पुलिस के पास जब पीड़ित पहुंचता है तो, पुलिस उसे अपराधियों के साथ सेटल करने के लिए कहती है। बाबूलाल मंगलवार को यहां न्यू टाउन हाल में भाजपा के धनबाद विधानसभा अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।

अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन महानगर कमेटी ने किया था। कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में निकलने का दिया निर्देश बाबूलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लेकर आज से भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में निकल जाएं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमें विधानसभा चुनाव जीतकर झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़कर भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि मुख्य संघर्ष पोलिंग बूथ पर होता है, जिसमें हमारे बूथ कार्यकर्ता अपना सब कुछ झोंक देते हैं।

इसी कारण आज उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। सीएम समेत 7 मंत्री अपने क्षेत्र में पिछड़ गए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सात मंत्री लोकसभा चुनाव में अपने क्षेत्र में बुरी तरह से पिछड़ गए।

लोकसभा चुनाव में राज्य का जनादेश आइएनडीआइए के विरोध में है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।