Jharkhand Election 2024: जयराम महतो 2 जगह से लड़ेंगे चुनाव, JLKM ने जारी की 14 प्रत्यशियों की दूसरी सूची

धनबाद परिसदन में जानकारी देते जयराम महतो (बाएं)। बीते सप्ताह जारी की थी उम्मीदवारों की पहली सूची इससे पहले झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था।

इसके बाद पार्टी की ओर से बीते हफ्ते 6 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई थी। जयराम महतो ने इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए बताया था कि चुनाव मैदान में उतरने के लिए पार्टी के पास 69 आवेदन आए थे।

संसदीय बोर्ड की सात सदस्यीय टीम ने उम्मीदवारों की पहली सूची के लिए 6 नामों को अपनी मंजूरी दी थी। पहली सूची में थे ये नाम डुमरी से जयराम महतो, जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोतीलाल सरकार, तमाड़ से दमयंती मुंडा, सरायकेला से प्रेम मार्डी और छतरपुर से प्रीति राज मैदान में उतरेंगे। घुसपैठ बड़ा मुद्दा, रोजगार का भी संकट बीते हफ्ते प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए जयराम महतो ने प्रदेश के मुद्दों को उठाने की बात कही थी।

उन्होंने घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बताया था।

उन्होंने कहा था कि इसकी वजह से पहाड़िया जनजाति के लोग परेशान हैं।

आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है। जयराम ने विस्थापन को भी प्रदेश के लिए एक बड़ी समस्या बताया था।

उनका कहना था कि स्थानीय नीति के बाद भी बेरोजगारी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।