Twins Village : झारखंड का एक ऐसा गांव, जहां जन्म लेते हैं सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे; डॉक्टर भी हैरान

झारखंड के देवघर में करौं प्रखंड से पांच किमी दूर बेलकियारी एक ऐसा अनोखा गांव है, जहां आधा दर्जन से अधिक जुड़वा बच्चे हैं। इतने जुड़वां बच्चे कैसे हैं और क्यों है इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता।

कुछ लोग इसे खान पान का नतीजा बताते हैं, तो कुछ इसे हवा पानी की देन को मानते हैं।

हालांकि ये सिर्फ अटकलें हैं। 190 परिवारवाला यह गांव रसोइये के लिए है प्रसिद्ध इस गांव में करीब 190 परिवार निवास करते हैं।

गांव की आबादी लगभग 1300 है।

कहने को तो इस गांव की पहचान रसोइयों के लिए होती है। सालों से विभिन्न आयोजनों के दौरान स्वाद की सुगंध फैलाने वाले इन पुश्तैनी रसोइयों द्वारा बनाए स्वादिष्ट भोजन के स्थानीय गांवों के अलावा धनबाद, झरिया, गिरिडीह समेत बंगाल के लोग कायल हैं। इनके यहां हैं जुड़वा बच्चे गांव के किशोर रवानी व निर्मल रवानी को जुड़वा लड़का-लड़की, संजय यादव, बंशी रवानी व चिरंजीव रवानी को दोनों लड़की एवं राजेश रवानी को दो लड़का है। जुड़वा लड़की व लड़के के माता-पिता बताते हैं कि जब बच्चे छोटे थे, तो उनको पहचानने में गलती कर देते हैं।

माताओं के साथ भी कई बार ऐसा हो जाता है कि एक बच्चे को दूध पिलाने के बाद दूसरे के बजाय फिर पहले को ही दूध पिला देती हैं। जुड़वा बच्चे होने को विशेष उपहार मानते हैं स्वजन गांव के कई लोग जुड़वा बच्चे होना ईश्वर के एक विशेष उपहार के रूप में देखते हैं।

लोगों का मानना है कि स्थानीय आहार के कारण शायद जुड़वा बच्चों के गर्भधारण की संभावना बढ़ती है, जबकि अन्य लोग सोचते हैं कि यह यहां के हवा या पानी में विशेष तत्व के कारण हो सकता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।