उत्तराखंड में मुफ्त रसोई गैस योजना 2027 तक बढ़ी, धामी मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति‍

वीरता पुरस्कार के अंतर्गत अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क यात्रा सुविधा मिली हुई है।

इस सुविधा पर होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति सैनिक कल्याण विभाग अभी तक परिवहन विभाग को करता रहा है।

मंत्रिमंडल ने तय किया है कि यह खर्च अब परिवहन निगम उठाएगा।

साथ ही इस मद में विभाग की ओर से बजट की व्यवस्था की जाएगी।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट और वार्षिक लेखा विवरण के साथ ही 21 अगस्त, 2022 से 13 जनवरी, 2024 तक अधिसूचित विनियमों को आगामी विधानसभा सत्र में रखने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी। अगले सत्र से पांच मेधावी ब्रिटेन में लेंगे उच्च शिक्षामंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति योजना के संचालन पर मुहर लगा दी।

योजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को ब्रिटेन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।

इस योजना के संबंध में 14 अगस्त, 2024 को फारेन कामनवेल्थ एंड डेवलपमेंट आफिस, ब्रिटिश हाई कमीशन कार्यालय नई दिल्ली और प्रदेश सरकार के बीच अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।