- होम >>
Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश से नदियां उफान पर, हरिद्वार-ऋषिकेश में अलर्ट जारी; दून में स्कूल बंद
- न्यूज़
- Saturday | 27th July, 2024
शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों को जारी आदेश का पालन करेना होगा।
भारी वर्षा के चलते शुक्रवार को भी देहरादून के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। अलकनंदा-मंदाकिनी हुईं विकराल पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग जनपद में बहने वाली अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां अपने रौद्र रूप में बह रही हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे सुचारू उत्तरकाशी में मुख्यालय, चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में हल्की वर्षा हो रही है।
जनपद के अन्य तहसील क्षेत्रों में बादल लगे हैं।
गंगोत्री - यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू बताया जा रहा है।
लम्बगांव मोटर मार्ग आयंरखाल के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित होने की सूचना है। खतरे के निशान से महज 88 मीटर नीचे रहा गंगा का जल स्तर शुक्रवार को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में गंगा का जल स्तर 339.62 मीटर तक पहुंचा, जो कि खतरे के निशान से महज 88 मीटर नीचे रहा।
जल स्तर बढ़ने के कारण सुबह से गंगा घाटों पर पुलिस ने मुनादी शुरू की।
तटीय क्षेत्रों में दिनभर तैराक पुलिस भी तैनात रही। शुक्रवार सुबह गंगा का जल स्तर 338.99 मीटर (समुद्र तल से)दर्ज किया जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए दोपहर दो बजे के बाद चेतावनी रेखा को पार कर दिया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।