Uniform Civil Code को लेकर सीएम धामी का दिल्‍ली में बड़ा एलान, बताया उत्‍तराखंड में कब होगा लागू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान बुधवार को नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर में म्येरू पहाड़ फाउंडेशन ने उत्तराखंड में सबसे पहले समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के लिए समान नागरिक कानून लागू करना सरकार का संकल्प रहा है।

प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता बनाने के लिए उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया।

समिति ने सभी पक्षों के साथ बैठक कर व सुझाव लेकर सरकार को इसी वर्ष फरवरी में रिपोर्ट सौंपी।

सरकार ने तुरंत बाद इसे विधानसभा से पारित कराया और 11 मार्च को राष्ट्रपति भवन से इसे स्वीकृति मिल गई।

इसकी नियमावली बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है।

समिति की रिपोर्ट प्राप्त होते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।