- होम >>
Budget 2024: सीएम धामी ने विशेष पैकेज के लिए जताया आभार, कहा- `समावेशी, दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी व सर्वग्राही है बजट`
- न्यूज़
- Wednesday | 24th July, 2024
राज्य में डबल इंजन सरकार की गति कई गुना होगी तीव्र : भट्ट गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट देश के चहुंमुखी विकास का आधार है।
यह भारत को नई गति प्रदान करेगा।
यही नहीं, बजट में मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड के लिए भी विशेष प्रविधान किए गए हैं। सांसद बलूनी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला है।
साथ ही यह सबका साथ-सबका विकास का प्रतिबिंब है।
बजट में महिला, युवा, बेरोजगार, किसान, व्यापारी, करदाता से लेकर हर वर्ग को आच्छादित किया गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए विशेष प्रविधान इस बजट में किए गए हैं।
राज्य हर साल ही प्राकृतिक आपदाओं का सामना करता है। बादल फटना, भूस्खलन जैसी आपदाओं से राज्य को जान-माल का भारी नुकसान झेलना पडृता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।