- होम >>
भूस्खलन से बदरीनाथ और केदारनाथ राजमार्ग बंद, 3200 श्रद्धालु फंसे; अभी तीन दिन तक जारी रहेगा वर्षा का क्रम
- न्यूज़
- Tuesday | 9th July, 2024
2200 तीर्थयात्री फंसे शाम को केदारनाथ को जोड़ने वाला गौरीकुंड राजमार्ग बंद होने से लगभग 2200 तीर्थयात्री जहां-तहां फंस गए।
गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग भी दिनभर बंद होते और खुलते रहे।
वर्षा के कारण हो रहे भूस्खलन से प्रदेश में 325 से अधिक मार्ग बंद हैं।
इस कारण 250 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। इन गांवों में राशन, सब्जी, दूध समेत रोजमर्रा के अन्य सामान की आवक थम गई है।
बीमारों को अस्पताल पहुंचाना भी कठिन हो गया है।
कई गांवों में विद्युत, पेयजल और संचार सेवा भी बाधित है। चमोली जिले में जोशीमठ और गोविंदघाट के बीच बलदौड़ा में रविवार सुबह मलबा आने से बदरीनाथ राजमार्ग बंद हुआ।
सोमवार सुबह आठ बजे सुचारु किया जा सका।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।