- होम >>
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के आउटसोर्स कर्मियों ने किया भूख हड़ताल का एलान, छह माह से नहीं मिला वेतन; अनसुनी कर रही प्रशासन
- न्यूज़
- Tuesday | 9th July, 2024
समय-समय पर अधिकारियों के सामने रखते रहे अपनी पीड़ा उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के विभागाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि विवि प्रशासन लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रहा है।
कर्मचारी समय-समय पर मौखिक व लिखित रूप में अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखते रहे हैं। कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय में लगाई न्याय की गुहार हर बार यही कहा जाता है कि जल्द वेतन भुगतान कर दिया जाएगा, पर अब तस समाधान नहीं हुआ।
जिस पर कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई।
अदालत ने आदेश दिया है कि स्थाई नियुक्ति होने तक वर्तमान कार्मिक अपनी सेवा देते रहेंगे। बुधवार से भूख हड़ताल शुरू करेंगे कर्मचारी स्थाई नियुक्ति से पहले विवि आउटसोर्स पर अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं करेगा पर विवि प्रशासन इस आदेश की भी अवहेलना कर रहा है।
ऐसे में सिवाय आंदोलन के कोई रास्ता नहीं बचा है।
कर्मचारी बुधवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं।
जिससे संबंधित पत्र कुलपति, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश से हाल-बेहाल, पानी के कारण 325 सड़कें बंद; नेशनल हाईवे से भी आवागमन हुआ ठप यह भी पढ़ें- Dehradun News : हिमाचल में सड़क डबल लेन, उत्तराखंड सीमा में सिंगल लेन हाईवे- यात्रियों को होती है परेशानी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।