Bihar Flood Photos: दरभंगा में रौद्र रूप में आई कोसी और कमला, इन जिलों से भी सामने आ रहीं तस्वीरें

लोगों में अफरातफरी का माहौल बना है।

बाढ़ से प्रभावित लोग ऊंचे स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मुख्य मार्ग को छोड़कर सभी ग्रामीण सड़कों पर पानी बह रहा है। दरभंगा : कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कुंज भवन गांव में आवासीय एवं मवेशी घरों में घुसा पानी। खेतों में फसल डूबी खेतों में लगी धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई हैं।

दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से स्थिति भयावह होती जा रही है। घनश्यामपुर में कमला नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटबंध के बीच में बसे आधा दर्जन गांवों की स्थिति खराब हो गई है।

घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सहरसा में कई गांवों में तेजी से फैला रहा बाढ़ का पानी दरभंगा जिला के किरतपुर प्रखंड पश्चिमी कोसी तटबंध टूटने से महिषी प्रखंड के बघवा पंचायत, घोंघेपुर पंचायत, तेलवा पश्चिमी पंचायत, बीरगांव पंचायत एवं मनोवर पंचायत के कई गांवों में तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है। कोसी पश्चिमी तटबंध से समानी जाने वाली टूटी सड़क। गांव छोड़ कोसी पश्चिमी तटबंध पर शरण लेने पहुंचे लोग। सहरसा: जलई ओपी के समीप टूटे समानी पथ से बाढ़ की की स्थिति को देखते एसडीओ सहित वरीय पुलिस अधिकारी। सहरसा में मध्य विद्यालय पुरोषत्तमपुर के सामुदायिक किचेन में खाना खाते बच्चे। सहरसा में तटबंध पर कट रही जिंदगी। सहरसा: पश्चिम कोसी तटबंध टूटने के बाद अचानक बेघर हुए लोग।

नाव से सुरक्षित इलाके में पहुंच रहे लोग। खगड़िया : नाव डूबी, एक लापता खगड़िया में अलौली प्रखंड अंतर्गत बनर झूला घाट हथवन में सोमवार को कोसी नदी में एक छोटी नाव डूब गई।

नाव पर चार लोग सवार थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।