दंतेवाड़ा और बस्तर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, कल इलाके के सभी मुर्गे-मुर्गियों को दफनाया जाएगा
- न्यूज़
- Sunday | 9th April, 2023
रायपुर/दंतेवाड़ा।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई।
जिले के बचेली में मृत पाए गए कौए के सैंपल में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पाए गए हैं।
इसकी पुष्टि करते हुए उप संचालक पशुधन विभाग डा. अजमेर सिंह कुशवाह ने कहा है कि मंगलवार को इलाके के सभी मुर्गे-मुर्गियों को दफनाया जाएगा।
उधर बालोद जिले के गिधाली में रविवार को एक हजार मुर्गियों और 32 कबूतरों को दफनाया गया।
इससे पहले शनिवार को बर्ड फ्लू की आशंका में यहां 10 हजार मुर्गियों को दफनाया गया था।
इस क्षेत्र के घर-घर में मुर्गियों की सघन जांच की जा रही है।दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बचेली में पिछले दिनों मृत कौए मिले थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य दंतेवाड़ा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।