Sawan 2024: इस बार सावन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, क्या कहता है हिंदू पंचांग? एक-एक बात जानिए

सावन पर क्या कहता है हिंदू पंचांग? पंडित उमेश मिश्र एवं पंडित सुरेश मिश्र ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है।

समापन 19 अगस्त को होगा।

इस तरह से सावन के महीना पूरे 29 दिनों का होगा। सावन पर बन रहा दुर्लभ संयोग इसके अलावा इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन महीने की शुरुआत पहले सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार को ही होगी।

वहीं, 29 दिनों के सावन के महीने में कुल पांच सोमवार आएंगे। सावन के महीने में ग्रह, नक्षत्र एवं योगों का कई तरह का शुभ संयोग भी बनने वाला है।

सावन के पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा। सावन माह में ग्रहों के संयोग से शुक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम, गजकेसरी, कुबेर और शश जैसे राजयोगों का निर्माण होगा। ये भी पढ़ें- Sawan Puja 2024: इस शुभ योग में करें भोले बाबा की पूजा, एकादशी का भी रखें ध्यान; हर मनोकामना होगी पूरी ये भी पढ़ें- Mangala Gauri Vrat 2024: दुर्लभ द्विपुष्कर योग समेत इन 5 शुभ संयोग में मनाया जाएगा मंगला गौरी व्रत ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।