- होम >>
Giriraj Singh: `हम त्रिशूल की रक्षा करें तो इससे हमारी भी रक्षा होगी`, गिरिराज सिंह की तस्वीर हो रही वायरल
- न्यूज़
- Sunday | 1st September, 2024

उन्होंने कहा कि वह भागलपुर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में दुर्गा पूजा के बाद अभियान शुरू करने वाले हैं, यह उसी की बौखलाहट है। यादवों के विरोध में काम करते उन्हीं का वोट लेते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बार फिर लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि ये लोग यादवों का वोट लेते हैं और यादवों के विरोध में ही काम करते हैं। ये गरीबों को मूर्ख बनाना चाहते हैं, सभी लोग इनकी बात जानते हैं।
उन्होंने प्रदेश में राजद के धरना-प्रदर्शन पर भी सवाल उठाया।
कहा कि नौटंकी करना तेजस्वी यादव को अच्छा लगता है।
एनडीए सरकार ने जाति आधारित गणना का निर्णय लिया था। मंडल कमीशन की सिफारिशें वीपी सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में लागू हुईं।
राजद आज उसी कांग्रेस पार्टी के साथ है, जिसने मंडल कमीशन आयोग की अनुशंसा को ठंडे बस्ते में डाला।
इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने उसे ठंडे बस्ते में डाला था। जम्मू कश्मीर में होता रहा गरीबों का शोषण केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अंदर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव की घोषणा हुई है, चुनाव भी होगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।