UP News: हाउस टैक्स में मिल रही छूट, जनता ज्‍यादा से ज्‍यादा ले लाभ; इसलिए छुट्टी पर काम करेंगे कर्मचारी

एक नजर में संपत्तियां व अन्य विवरण जीआइएस सर्वे चिह्रिंत नए भवन : 82897 शहर के 80 वार्ड में कुल भवन : 2,28,385 चालू वित्त वर्ष में अब तक वसूली : 15 करोड़ अब तक संपत्तियों से हुई वसूली : 20 हजार मिश्रित संपत्तियाें की संख्या : 28,038 आवासीय संपत्तियाें की संख्या : 1,82,333 व्यावसायिक संपत्तियों की संख्या : 18,014 अक्टूबर तक मिलने वाली छूट : 10 प्रतिशत अब तक सिर्फ 36 हजार लोग ही दे रहे थे टैक्स नगर निगम टैक्स विभाग के रिकार्ड के अनुसार शहर में विकास के लिए नगर निगम की राह देखने वाले लोग खुद की जिम्मेदारी के प्रति संजीदगी कम दिखा रहे।

बीते वर्ष तक शहर में दो लाख से अधिक भवनों में सिर्फ 36 हजार संपत्तियों के स्वामी ने ही संपत्तिकर जमा किया था।

हालांकि इस वर्ष आमजन में संपत्तिकर जमा करने को लेकर गंभीरता दिख रहा है।

अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने संपत्तिकर जमा किया है। यह भी पढ़ें- अब मुकदमा दर्ज करने से नहीं बच पाएगी पुलिस, इस लिंक से ऑनलाइन कीजिए किसी भी अपराध पर एफआइआर आनलाइन पर एक प्रतिशत अधिक छूट मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि दीपपर्व पर पड़ने वाले आगामी दोनों रविवार को भी मुख्यालय के साथ सभी जोनल कार्यालय खोले जाएंगे।

जहां आमजन अपने टैक्स जमा कर सकेंगे। बताया कि शहर में बैंक आफ बड़ौदा के 150 से अधिक ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है।

बताया कि पेटीएम- गूगल पे या निगम के अन्य प्लेटफार्म पर आनलाइन टैक्स जमा करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है। चालू वित्त वर्ष में नगर निगम की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के साथ बिल भी जारी किए जा रहे हैं।

दीपपर्व पर भी लोग पूर्व की तरह संपत्तिकर जमा कर सकें इसके लिए आगामी दोनों रविवार की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।