आजमगढ़ से क्यों हारे निरहुआ? सपा के धर्मेंद्र यादव से हार के बाद सामने आई यह वजह

उपचुनाव में धर्मेंद्र ने दर्ज की थी जीत आजमगढ़ संसदीय सीट को अखिलेश यादव के छोड़ने पर 2022 में हुए उपचुनाव में सपा से धर्मेंद्र यादव मैदान में थे और मुकाबले में बीजेपी से दिनेश लाल यादव थे।

इस चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा की पांच विधानसभाओं में से तीन विधानसभाओं में दिनेश लाल यादव ने साढ़े 16 हजार वोटों की लीड से धर्मेंद्र यादव को लगभग साढ़े आठ हजार वोटों से हरा दिया था।

इन तीन विधानसभाओं में बीजेपी के निरहुआ ने सगड़ी विधानसभा में 59,278 वोट प्राप्त कर सपा के धर्मेंद्र यादव को 6,219 वोटों से पछाड़ दिया था।

आजमगढ़ सदर विधानसभा में भी दिनेश लाल यादव ने 74,936 वोट हासिल कर सपा के धर्मेंद्र यादव को छह हजार तीन 57 वोटों से पीछे कर दिया था।

इसके अलावा मेंहनगर में भी दिनेश लाल यादव ने 66,354 वोट हासिल कर धर्मेंद्र यादव को 3,998 वोटों से परास्त किया था।

इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव तीनों विधानसभाओं में बुरी तरह से गच्चा खा गए।  सगड़ी, आजमगढ़ और मेंहनगर विधानसभा में सपा के धमेंद्र यादव ने 70 हजार वोटों से लीड कर दिनेश लाल यादव को पछाड़ दिया।

मुबारकपुर विधानसभा में तो धमेंद्र यादव ने अकेले लगभग 64 हजार वोटों से पीछे कर दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।