Lalganj Seat Result 2024 Live: लालगंज में भाजपा पर सपा का वादाखिलाफी का वार, बसपा ने की लुभाने की कोशिश, जनता ने किसे चुना?

वहीं इसी सीट से दो बार सांसद रहे दरोगा प्रसाद सरोज भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास की बात को छलावा बताया, वह भी उस स्थिति में जब सपा बसपा के गठबंधन में बसपा की सांसद संगीता आजाद आज भाजपा का दामन थाम कमल की पुरजोर वकालत की। बसपा ने संगीता आजाद के विकल्प के रूप में पार्टी के कैडर नेता डाॅ. इंदु चौधरी को मैदान में उतारा तो उन्होंने लालगंज संसदीय क्षेत्र में एक और नए विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज, वाराणसी से वाया आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक नई रेल लाइन की सौगात देने की बात कही। लालगंज लोकसभा सीट के स्थानीय मुद्दे  वाराणसी-गोरखपुर वाया आजमगढ़ नई रेल लाइन की मांग।

लालगंज की अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की जाए।

नौजवानों को रोजगार मिले, महंगाई पर लगाम और शिक्षा में सुधार हो।

लालगंज-भीरा मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण से जनता को मिलेगी राहत।

लालगंज में जल निकासी की समस्या का निदान किया जाए। लोकसभा चुनाव- 2019 का परिणाम विजयी- संगीता आजाद, बसपा (518820 वोट)  निकटतम- नीलम सोनकर, भाजपा (357223 वोट) अंतर- 161597 लालगंज लोकसभा सीट का इतिहास  1962 में वजूद में आई लालगंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट की जनता कई आम चुनाव के रंग और रूप देख चुकी है।

लालगंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट ने अब तक 17 सांसदों को सदन में भेजा है।  प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के विश्राम प्रसाद यहां से पहले सांसद थे।

इसके बाद लगातार तीन बार रामधन सांसद चुने गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।