Azamgarh Seat Result Live: समाजवादियों के गढ़ में फिर लहराया सपा का झंडा, धर्मेंद्र यादव ने निरहुआ को दी करारी शिकस्त

उपचुनाव में जहां भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने साढ़े आठ हजार मतों से जीत दर्ज की थी तो उसी धर्मेंद्र यादव ने उन्हें इतनी करारी शिकस्त दी जिसकी भाजपा ने कल्पना तक नहीं की होगी।

यूं तो सपा यहां से पहले एम-वाई के फैक्टर से मजबूत रही है। देश में भले ही 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में एनडीए व आइएनडीआइए में सीटों को लेकर घमासान रहीं।

लेकिन जिले की दोनों ससदीय सीट सीट 68-लालगंज सुरक्षित और 69-आजमगढ़ सदर संसदीय सीट सपा के खाते में गई।

सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने 2022 के उप चुनाव में मिली हार का बदला लेते हुए भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को हराकर 1,61,035 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

आजमगढ़ लोकसभा सीट के स्थानीय मुद्दे वाराणसी-गोरखपुर वाया आजमगढ़ नई रेल लाइन की मांग।

देवारा क्षेत्र में हर साल बाढ़ की विभीषिका व कटान की समस्या।

नौजवानों को रोजगार मिले और बढ़ती महंगाई पर लगे लगाम।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।