UP Politics: `कितनोंं को बुलडोजर से उजाड़ा, कांग्रेस लेगी हिसाब` प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा पर बरसे

उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की: नसीमुद्दीन सिद्दीकी कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सम्मेलन में भीड़ बता रही कि उप चुनाव में गठबंधन की जीत पक्की है।

अध्यक्षता रघुकुल तिलक गौड़ व संचालन जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह ने किया।

राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रतिमा सिंह, रूही जुबैरी, श्योराज जीवन, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, ठा. संतोष सिंह व चौ. सुरेंद्र सिंह, जियाउद्दीन राही, राजेश राज जीवन, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, शीलू चंदेल, जियाउद्दीन राही, कैलाश वाल्मीकि, आलोक गौड़, आगा यूनुस, जरीना आगा, विनोद प्रियदर्शी, गौरांग देव चौहान, सलाउद्दीन वसी, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। विनोद पांडेय पुन: कांग्रेस में शामिल हो गए।

अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि व हरेंद्र राजौरा के नेतृत्व में अतिथियों को हल भेंट किया गया। चारू केन ने प्रदेशाध्यक्ष के साथ किया मंच साझा प्रदेशाध्यक्ष ने सोमवार रात प्रेसवार्ता में बसपा से कांग्रेस में आईं डा. चारू केन की ज्वाइनिंग से इनकार किया, मगर सम्मेलन में चारू केन इनके साथ मंच साझा करती दिखीं।

हालांकि, डा. चारू केन को मंच पर बुलाए जाने पर कई कांग्रेसियों ने आपत्ति की, जिसके कारण काफी देर दर्शक दीर्घा में बैठना पड़ा। अव्यवस्था से मंच बना अखाड़ा पूर्व महानगर अध्यक्ष अनवर अकील का नाम मंच पर उपस्थित लोगों की सूची में नहीं था।

उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी से शिकायत की।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जरीना आगा के समर्थकों ने उन्हें मंच की दूसरी पंक्ति में स्थान देने पर नाराजगी जताई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।