- होम >>
Aligarh Lok Sabha Result 2024: अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम ने दर्ज की जीत, पढ़ें इस सीट का पूरा सियासी समीकरण
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024

बसपा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्यक्ष 1,23,929 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इस बार बसपा समेत कुल 12 प्रत्याशियों की चुनाव में जमानत जब्त हो गई।
नोटा 4934 वोटों के साथ अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चौथे स्थान पर रहा। अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं।
26 अप्रैल को इन सभी क्षेत्र में सांसद के चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
इसमें चुनावी मैदान में उतरे 14 प्रत्याशियों के लिए कुल 56.93 प्रतिशत वोट पड़े थे।
मंगलवार को इसके लिए धनीपुर मंडी परिसर में मतगणना हुई।
सुबह आठ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक चली मतगणना में कई बार उतार चढ़ाव आए। शुरुआत में भाजपा ने बढ़त बनाई तो बीच में गठबंधन प्रत्याशी की साइकिल भी खूब दौड़ी, मगर अंत के पांच-छह राउंड में भाजपा को मिले मतों ने सपा की बढ़त को बौना साबित कर दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।