- होम >>
Aligarh Factory Blast: स्टील फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौत; पांच बुरी तरह से झुलसे
- न्यूज़
- Friday | 24th May, 2024

मलबे में कुछ और लोगों के भी फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।
इसके चलते देर रात तक तलाशी अभियान चलता रहा।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
आसपास में फैक्ट्रियां होने के चलते क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
घटनास्थल और अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही। यह फैक्ट्री तालानगरी के सेक्टर दो में प्लाट बी-71 व 72 में है, जिसमें स्क्रैप को गलाकर लोहे की सिल्ली बनाई जाती हैं।
इसके मालिक मैरिस राेड स्थित दुर्गाबाड़ी निवासी बाबूलाल जैन हैं, जो मूलरूप से आगरा की लोहामंडी के बताए गए हैं।
बाबूलाल करीब 20 वर्ष से यह कारोबार कर रहे हैं। घटना शाम करीब सवा छह बजे हुई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।