कांग्रेस ने गेमिंग जोन अग्निकांड को लेकर गुजरात सरकार पर उठाए सवाल, कहा- जांच को लेकर गंभीर नहीं

सरकार का रवैया गंभीर नहीं गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटनास्थल का दौरा कर रहे राज्य सरकार के मंत्री व शीर्ष अधिकारी केवल छोटे अधिकारियों-कर्मचारियों का निलंबन कर जांच के दायरे को सीमित कर रहे हैं।

उनका रवैया गंभीर नहीं है। राजकोट नगर निगम को कठघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि गेमिंग जोन में अग्नि सुरक्षा, अलग प्रवेश और निकास मार्ग तथा आवासीय क्षेत्रों से दूरी जैसे किसी भी सुरक्षा नियम का पालन नहीं किया गया।

लोगों की जान-माल की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं गोहिल ने कहा कि राजकोट में गेमिंग जोन की घटना पहली ऐसी दुर्घटना नहीं है, क्योंकि सूरत के एक शैक्षणिक संस्थान में 22 बच्चों की जान चली गई थी।

इसी तरह वडोदरा में नाव डूबने से 14 बच्चों की जान चली गई।

लेकिन, इन मामलों में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बनासकांठा में पुल ढहने से कई लोगों की जान चली गई।

तब पुल का निर्माण कर रही कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया लेकिन जैसे ही उसने भाजपा को चंदा दिया उसे दोबारा निर्माण का काम मिल गया।

उन्होंने दावा किया कि गुजरात सरकार में अच्छे अधिकारियों को नजरअंदाज कर चापलूसी करने वाले अधिकारियों को प्रमुखता दी गई है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।