Gujarat Lok sabha Election Result 2024: गुजरात में भाजपा की पकड़ बरकरार, अमित शाह ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड

भाजपा नेताओं के चेहरे पर दिखा हार का गम उत्तर गुजरात की बनासकांठा सीट सर्वाधिक चर्चा में रही।

यहां से कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने भाजपा की डा. रेखा बेन चौधरी को 30,406 मतों से पराजित किया।

ठेठ देसी अंदाज में अपने ससुराल में घूंघट निकालकर वोट मांगती गेनी बेन को मतदाताओं ने वोटों के साथ ही क्राउड फंडिंग के जरिये करीब 27 लाख रुपये भी दिए।

गुजरात की इस एक सीट पर हार का गम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल व अन्य नेताओं के चेहरे पर भी देखने को मिला। बनासकांठा हारने पर क्या बोले सीआर पाटिल? पाटिल ने कहा कि यहां हमारी मेहनत में कमी रह गई, थोडे अंतर से भाजपा यह सीट हार गई।

वर्ष 2014 व 2019 के चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सात मई को मतदान से पहले ही सूरत सीट निर्विरोध जीत ली थी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किया था ये दावा लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले भाजपा ने सभी 26 सीटों को पांच-पांच लाख मतों के अंतर से जीतने का दावा किया था।

राजे-रजवाड़ों को लेकर जो विवादित बयान दिया था, उससे राजकोट, जामनगर, आणंद व सुरेंद्रनगर सीटों पर भाजपा को नुकसान का अंदाजा था, लेकिन सभी अटकलों को धता-बताते हुए केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने राजकोट में 4.84 लाख मतों से जीत दर्ज की। उनके विरुद्ध कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष परेश धनाणी को मैदान में उतारा था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।