- होम >>
Gujarat Heavy Rain: गुजरात में भारी बारिश की क्या वजह? कैसे बदल गया वर्षा का पैटर्न? यहां जानिए कारण
- न्यूज़
- Thursday | 29th August, 2024

हिंद महासागर का जरूरत से ज्यादा गर्म होना प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉक्टर सीमा जावेद का कहना है कि इस बार हिंद महासागर जरूरत से ज्यादा गर्म रहा।
इस कारण भी केरल और गुजरात जैसे एक पर्टिकुलर इलाकों में भारी बारिश हुई है।
डॉ. जावेद ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ही केरल के वायनाड और गुजरात व पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई है।
बारिश का पैटर्न बदलने और ग्लोबल वार्मिंग के कारण भारी बारिश हो रही है।
डॉ. जावेद के अनुसार बारिश के इस महीने में ज्यादा निम्न दबाव के सिस्टम देखने को मिलते हैं।
इस कारण कई राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। समुद्र तपने से बदला पैटर्न, बोले पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी अंतरराष्ट्रीय ख्यात पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ.अनिल प्रकाश जोशी ने बताया कि अबकी बार सबने देखा कि गुजरात, वायनाड और पहाड़ों पर भारी बारिश हुई है।
प्रचंड गर्मी भी ग्लोबल वार्मिंग का इशारा करती है। इस बार मानसून अलग तरीके से एक्जीक्यूट हुआ है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।