Gujarat: लोकसभा चुनाव के परिणाम बाद गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में होगा विस्‍तार, विजय रुपाणी ने जताई संभावना

इन नेताओं की लग सकती है लॉटरी गौरतलब है कि लोकसभा के साथ गुजरात की 5 विधानसभा सीट पोरबंदर, माणावदर, खंभात, वीजापुर तथा वाघोडिया सीट पर उपचुनाव भी कराए गये हैं।

भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व विधायकों को ही इन सीटों पर उम्‍मीदवार बनाया था।

अगर इन सीट पर चुनाव परिणाम भाजपा की उम्‍मीद के अनुसार आते हैं तो संभवत पोरबंदर विधानसभा का चुनाव लड रहे अर्जुन मोढवाडिया तथा वीजापुर सीट से चुनाव लड रहे सी जे चावडा का राज्‍य मंत्री पद की लॉटरी लग सकती है। रुपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार में सात से आठ नये मंत्री बनाए जा सकते हैं इसके अलावा बोर्ड निगम में भी राजनीतिक नियुक्तियां की जा सकती है।

उन्‍होंने कहा कि साबरकांठा में भिखाजी ठाकोर व वडोदरा में रंजन भट्ट पार्टी के घोषित प्रत्‍याशी थे, उन्‍होंने चुनाव लडने से इनकार कर दिया था इसलिए उम्‍मीदवार बदलना पडा था।

पार्टी में किसी तरह का कोई आंतरिक विवाद नहीं है।

उनका दावा है कि यह दोनों सीट भाजपा आसानी से जीतेगी।

सूरत में निर्विरोध जीत के बाद राज्‍य की शेष सभी 25 सीटों पर उनकी पार्टी जीत रही है। भाजपा को हैट्रिक की उम्‍मीद गुजरात में भाजपा को 2014 तथा 2019 की तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्‍य की सभी 26 सीट पर जीत की संभावना है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।