गुजरात में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, एक दूसरे के पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया पथराव

पुलिसकर्मी समेत कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई मंगलवार दोपहर फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं की एक भीड़ पहुंचउ गई और कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा किया।

इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पथराव किया।

इसमें एक पुलिसकर्मी समेत कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

पुलिस ने दोनों दलों के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

एएनआइ के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि भाजपा युवा मोर्चा देशभर में कांग्रेस दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। हिंदू समाज को हिंसक बताना एक गंभीर बात, राहुल मांगे माफी : भाजपा भाजपा के प्रदेश महामंत्री रजनी भाई पटेल एवं मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने पत्रकारों को बताया कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसा के साथ जोड़कर उनका अपमान किया है।

हिंदूसमाज को हिंसक बताना एक गंभीर बात है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।