- होम >>
`अयोध्या की तरह गुजरात में चुनाव जीतकर कांग्रेस करेगी नई शुरुआत`, राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा
- न्यूज़
- Saturday | 6th July, 2024

कांग्रेस गुजरात से चुनाव जीतकर नई शुरुआत करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव जीतेगी और यहीं से पार्टी फिर से एक नई शुरुआत करेगी।
इसके साथ ही राहुल गांधी 2 जुलाई को अहमदाबाद के पालदी इलाके में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय के बाहर कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का जिक्र किया। अयोध्या के सांसद ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी वाराणसी से नहीं, बल्कि अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे।अयोध्या में 3 बार सर्वे कराया गया, लेकिन सर्वे वालों ने कहा कि: अगर नरेंद्र मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ेगें तो हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर ख़त्म हो जाएगा।
इसलिए नरेंद्र… pic.twitter.com/VkwDGxe2Uo— Congress (INCIndia) July 6, 2024 अयोध्या की हार पर पीएम मोदी पर निशाना साधा कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस झड़प में एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यूपी के फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
फैजाबाद लोकसभा सीट अयोध्या में ही आती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोगों को उस समय गुस्सा आया जब उन्हें पता चला कि राम मंदिर समारोह में एक भी स्थानीय आदमी को आमंत्रित नहीं किया गया। प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे- राहुल उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे।
राहुल ने कहा, "मुझे अयोध्या के सांसद ने बताया कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं, बल्कि अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे।
अयोध्या में तीन बार सर्वे कराया गया, लेकिन सर्वे वालों ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ेगें तो हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।