Valentine day week calendar: जानिए 7-14 फरवरी का पूरा शेड्यूल

वेलेंटाइन डे वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, यह हफ़्ता कपल्स के लिए बहुत ख़ास होता है। इन दिनों प्रेमी अपने साथी को अपने प्यार का एहसास दिलाते हैं।

वेलेंटाइन डे वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, यह हफ़्ता कपल्स के लिए बहुत ख़ास होता है। इन दिनों प्रेमी अपने साथी को अपने प्यार का एहसास दिलाते हैं।
शायद आपको भी ऐसा कोई मिल जाए, इसलिए आपको इन सात दिनों के बारे में ज़रूर पता होना चाहिए साथ ही हम आपको इसका इतिहास भी बताएंगे।

इतिहास -

270 ईसवी रोमन साम्राज्य में क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय नाम का एक हुआ करता था। ऐसा माना जाता है कि वह प्रेम संबंध और शादी के बिल्कुल ख़िलाफ़ था। उसका कहना था कि इससे सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं और युद्ध हार जाते हैं।
लेकिन उसी राज्य में एक वेलेंटाइन नाम का कैथोलिक संत रहता था जिसने क्लाउडियस के आदेश का विरोध किया था, जिसके बाद क्लाउडियस ने संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतरवा दिया।
माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। बस इसी के बाद से हर साल इस दिन को प्रेमियों के दिन की तरह मनाया जाता है।


7 फरवरी – Rose Day

वेलेंटाइन डे का पहला दिन रोज़ डे होता है। इस दिन लड़का हो या लड़की जो जिसे चाहता है वह उसे गुलाब देता है और अपने प्यार के इज़हार की शुरुआत करता है।

8 फरवरी- Propose Day

जैसा की नाम से ही आप समझ गए होंगे, जी हां इस दिन आप जिसे चाहते हैं उसे प्रपोज करके अपने दिल की बात बता सकते हैं। यह दिन बहुत ख़ास होता है।


9 फरवरी- Chocolate Day

एक दिन चॉकलेट के नाम, इस दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर ख़ुश कर सकते हैं, इससे आपकी यादों को एक मिठास भी मिलेगी।

10 फरवरी – Teddy Day

टेड्डी डे, इस दिन आप अपने क्यूट से गर्लफ्रेड या ब्वॉयफ्रैंड को क्यूट सा टेड्डी गिफ्ट कर सकते हैं इससे उन्हें स्पेशल फ़ील होगा।

11 फरवरी- Promise Day

इस दिन आप अपने पार्टनर से एक दूसरे की उम्र भर केयर करने, प्यार करने का वादा करते हैं।

12 फरवरी- Hug Day

वेलेंटाइन वीक में यह दिन गले लगाने का दिन होता है इसलिए इसे hug day कहते हैं। अपने प्रेमी को गले लगाकर उसे अपने साथ आपके होने का एहसास दिलाएं।

13 फरवरी – Kiss Day

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले किस डे मनाया जाता है।
इस दिन प्रेमी किस करके अपना प्रेम ज़ाहिर करते हैं।

14 फरवरी- Valentine Day

सारे दिन मनाने के बाद आता है इस हफ्ते का आखिरी दिन जिसे वैलेंटाइन्स डे कहते हैं। इस दिन कपल्स साथ घूमते हैं डिनर पर जाते हैं ।

-->

Related Articles

Leave a Comment